हमारा भारत


Uploaded with ImageShack.us

मंगलवार, 3 सितंबर 2013

क्या करें जब Window XP में Don't send की error आये ?



Windows XP का प्रयोग करने वाले ज्यादातर लोगों के कम्प्यूटर सिस्टम में प्रायः उपरोक्त चित्र में दी हुई error आती है। ज्यादातर लोगों को यह पता नही होता है कि ये error क्यों आती है। बस वह error window के किसी भी एक आँप्सन में क्किल कर देते है।

जब यह error आये तो हमें क्या करना या ऐसी विधि की यह error आये ही नही। आईये जानते है कि हम क्या कर सकते हैः-

1. सबसे पहले हमें My Computer पर Right Click करना होगा। फिर Properties को खोलना होगा।

2. फिर जो विन्डो सामने खुली होगी, उसमें दाहिनी ओर एक Advance टैब आ रहा होगा। बस हमे उसपर क्लिक करना होगा।

3. फिर सामने दिखाई दे रही विन्डो में नीचे की ओर एक Error Reporting बटन आ रहा होगा। बस उसी पर क्लिक करना होगा।

4. फिर "Disable Error Reporting"  बटन पर क्लिक कर देगें।

5. इसके साथ ही ठीक Disable Error Reporting बटन के नीचे एक और चेक बाक्स "But notify me when critical error occur" आ रहा होगा , इस बाक्स से चेक का मार्क हटा देगें।

5. फिर Ok बटन पर क्लिक कर देगें।



रविवार, 1 सितंबर 2013

किसी फाईल या फोल्डर को Hide कैसे करें।


     किसी भी फाईल को या किसी भी फोल्डर को कमान्ड प्राम्प्ट के माध्यम से Hidden किया जा सकता है। इस विधि से किसी भी फाईल्स या फोल्डर को Hidden करने के पश्चात उसे सर्च के माध्यम से भी ढूढा नही जा सकता है, जबतक कि हम शो "हिडेन फाइल्स एण्ड फोल्डर" आँप्सन का प्रयोग न करें। 
कमान्ड प्राम्प्ट के माध्यम से किसी भी फाईल्स या फोल्डर को कैसे हाईड करना है, यह विधि नीचे दी गई हैः-

       उदाहरण के लिए यदि E ड्राइव के किसी "Picture" नाम के फोल्डर को हाईड करना चाहते है, तो-

1. सबसे पहले Window + R के माध्यम से Run कमान्ड खोलेगें। Run कमान्ड को स्टार्ट बटन के माध्यम से भी खोला जा सकता है।

2. इसके पश्चात Run वाली Window में "cmd" टाईप करके, इन्टर key प्रेस करेगें।

3.  फिर कमान्ड प्राम्पट वाली विन्डो दिखेगी, जिसमे नीचे दिया गया कमान्ड चलाना होगा।
     "attrib +s +h E:\Picture"
    फिर Enter बटन प्रेस करना होगा
4. E ड्राइव में जाकर देखने पर Picture नाम का फोल्डर नही दिखेगा।

5. यदि यह फोल्डर फिर से वापस लाना है तो नीचे दी गई कमान्ड चलायेगें।
     "attrib -s -h E:\Picture"



गुरुवार, 22 अगस्त 2013

उपयोगी विन्डो कुन्जी



                        आप अपने कम्प्यूटर सिस्टम में कुछ उपयोगी सार्टकट्स का प्रयोग करके  कार्य कर सकते है। ये सार्टकट्स आपके कार्य को और अधिक आसान बना देते है। 

Window Key                  - Bring up the Window Start Menu.
Window Key + F1         -  Bring up the Window Help.
Window Key + F2          - Rename of the selected file or folder.
Window Key + F3          - Window Search.
Window Key + F            - Window Search
Window Key + D           -  Minimizes all which bring up in desktop.
Window Key + E           -  Open Microsoft Explorer.
Window Key + Ctrl + F  - Search for Computers
Window Key + L           -  Lock the computer
Window Key + R           -  Open the Run Window
Window Key + U           -  Utility Manager
Window Key + M          -  Minimizes all windows.
Window Key + Tab       -  Bring up the Window Help.
Window Key + Pause Break  - Open the System Properties windows.
Window Key + Shift + M  - Restore all. 




शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

विन्डो 7 को फार्मेट करके विन्डो XP कैसे इन्सटाँल करें ?



विन्डो XP को फार्मेट करके विन्डो 7 इन्सटाँल करना तो आसान है, पर विन्डो 7 को फार्मेट करके विन्डो XP इन्सटाँल कैसे किया जाये ?

इसके लिए कुछ विशेष नही करना है। बस BIOS की सेटिंग में थोङा सा बदलाव करना है।

  1. सबसे पहले कम्प्यूटर सिस्टम के BIOS मे जाकर SATA Configuration में AHCI के स्थान पर ATA कर लेगें। इसके पश्चात F10 से बदली गई सेटिंग को सुरक्षित कर लेगें। इस दौरान यह भी सुनिश्चित करना होगा कि CD ड्राइव को पहली बूट डिवाइस के तौर पर लगा होना चाहिए।


  1. यदि ऊपर दी हुई सेटिंग में बदलाव के बाद भी विन्डों XP इन्सटाँल नही होता है तो निश्चित तौर पर विन्डों XP की Original सीडी से विन्डों XP को इन्सटाँल करने पर यह इन्सटाँल हो जायेगा।